शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव सुतनेरा में 17 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। एसपी ने मौके पर जाकर पड़ताल की। बताते हैं कि गांव के युवक से किशोरी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने बेटी को फोन पर प्रेमी बात करते हुए पकड़ लिया था। इसी से नाराज पिता ने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।