शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में मंगलवार सुबह शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर बाइक सवार गांव गुरघिया निवासी 25 वर्षीय लवनीश वर्मा की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। वह एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थे और काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। लवनीश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।