फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालरों की वजह से फीकी पड़ने लगी दीयों की रोशनी, कुंभकार बोले- कैसे रोशन होगी हमारी दिवाली

दीपावली के त्योहार पर पूर्व के मुकाबले दीयों की बिक्री नहीं होती है। दीये खरीदने की अपेक्षा लोग सस्ती झालर खरीदकर रोशनी कर लेते हैं। ऐसे में कुंभकार के चाक की गति पर ब्रेक लग गया है। दीया विक्रेता राजू प्रजापति बताते हैं कि दो सौ रुपये सैकड़ा दीये का दाम खुलना चाहिए। बाजार में इतने में कोई लेता नहीं है। दुकान लगाने का स्थान तक मुश्किल से मिलता है। इसके चलते त्योहार पर बिक्री ठीक से नहीं हो पाती है। रोजा की मठिया कॉलोनी में रामकिशोर ने बताया कि प्रत्येक चीज के रेट बढ़ रहे हैं। मिट्टी के दीपक के दाम चार साल से नहीं बढ़े हैं। इसके चलते खर्च चलाना मुश्किल होता है। तालाबों और पोखर पाट दिए जाने से मिट्टी तक मिलना मुश्किल होती है। गोबर के कंडे व अन्य साधन काफी महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें