फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर निकलेगा लाट साहब का जुलूस, पुलिस ने किया रिहर्सल

शाहजहांपुर में होली को लेकर मंगलवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। जगह-जगह पर होलिका रखी गई। बुधवाक तड़के होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा छोटे और बड़े लाट साहब की सवारी बुधवार को सुबह परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने रिहर्सल कर तैयारियों को परखा गया है। होली को लेकर शहर में कई स्थानों पर रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई। यहीं पर होली भी रखी गई। शहर में अधिकतर जगह पर बुधवार तड़के ही होलिका दहन होगा। वहीं दूसरी ओर लाट साहब के जुलूस की तैयारियां भी अंतिम चरण पर पहुंच गई। सुबह में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत के नेतृत्व में बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियों को परखा गया है। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से लाट साहब की भैंसागाड़ी के स्थान पर खुली जिप्सी को शामिल कर रस्सी के जरिये सुरक्षा कर्मियों का घेरा बनाकर रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान जुलूस अपने परंपरागत रूट से निकलकर तय स्थान पर समाप्त हुआ। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें