फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खुटार में मूंगफली के छिलकों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सात श्रमिक घायल

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर हाईवे पर पलट जाने से ट्रैक्टर पर बैठे सात श्रमिक घायल हो गए। मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मूंगफली का छिलका भरकर शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था। छिलके को ट्रॉली में तिरपाल लगाकर काफी ऊंचाई तक भरा गया था। खुटार से पुवायां रोड पर गांव लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव मोहम्मदपुर ताजपुर निवासी पंकज, प्रदीप, इकलाख, वजीम, मोनिस, देवेंद्र और मुदासिव घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने देवेंद्र और मुदासिव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें