यूजीसी के नए नियमों के विरोध में करणी सेना उतर आई है। शाहजहांपुर में करणी सेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नए नियमों को वापस करने की मांग उठाई। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों से सवर्ण छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इससे जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि केंद्र सरकार सवर्ण समाज के छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति रवि सिंह चौहान, जगबीर सिंह, अरविंद सिंह राठौड़, सचिन चौहान, जयवीर सिंह, प्रभाकर चौहान आदि मौजूद रहे।