फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकले कांवड़िये, लोगों ने किया स्वागत

शाहजहांपुर जिले में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकले। भगवा वस्त्र पहने कांवड़िये डीजे और भजनों की धुन पर झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे का माहौल शिवमय हो गया। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर कांवड़ियों का स्वागत किया। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर कांवड़िए अल्हागंज और जलालाबाद होते हुए कांट और शाहजहांपुर से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे लिपुलेख भिंड हाईवे से होकर आगे बढ़े। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। युवाओं की टोलियां डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ती नजर आईं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे और प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिवभक्तों के लिए पानी, फल और भोजन की व्यवस्था की। कई स्थानों पर लोगों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इससे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें