शाहजहांपुर जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के डीसीएम वाहन से मीट की बदबू आने पर कांवड़िये भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी। सीओ जलालाबाद अजय राय का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अज्ञात लोगों ने वाहन में आग लगा दी। वाहन में भैंस के सींग भरे थे।