फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर ली जान, रात में हुआ था विवाद

शाहजहांपुर के बंडा में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद होमगार्ड ने महिला के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लिया है। बंडा के भानपुर निगुआ गांव निवासी 35 वर्षीय किरन देवी के पति राजेश गौतम की 12 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ समय बाद किरन देवी के घर में पड़ोसी गांव पड़रिया दलेलपुर के रहने वाले होमगार्ड पुष्पेंद्र कुमार का आना जाना बढ़ गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुष्पेंद्र किरन देवी के घर पहुंचा। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग साथ में घर से बाहर चल लिए। जैसे ही दोनों भानपुर निगुआ व पड़रिया दलेलपुर गांव के बीच अशोक के खाली पड़े प्लॉट के पास पहुंचे, तभी दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस बीच पुष्पेंद्र ने किरन के सिर पर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची किरन की छोटी बेटी ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें