शाहजहांपुर में तीमारदारों को सर्दी से बचाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाया रैन बसेरा 'हवामहल' बना हुआ है। चारों ओर से हवा आने पर लोग यहां ठहरने से ही कतराते हैं। यहीं नहीं यहां से रजाई और गद्दे भी चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों को बिना धुले कंबल दिए जा रहे हैं। ये आरोप तीमारदारों ने लगाए हैं।