शाहजहांपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले 150 शिक्षकों को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सम्मानित किया। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित अटल ऑडिटोरियम में वित्त मंत्री ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे का भविष्य बनाने की संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षक की है। शिक्षक धर्म का पालन अवश्य करें। जो भी हम करें, उसका प्रतिफल मिलता है। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का कार्य शिक्षकों को करना है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, राजकुमार तिवारी, देवेश वाजपेयी, सरताज अली, नितिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।