शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव जठियापुर निवासी गंगाराम (62) बारिश के कारण कच्ची दीवार से गिरने से दबकर गंभीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गंगाराम के पुत्र विपिन ने बताया कि उनके पिता मकान के पास कच्ची दीवारों पर पड़ी झोपड़ी में रहते थे। बारिश के कारण सोमवार दोपहर दीवार और झोपड़ी गिरने से उनके पिता गंभीर घायल हो गए थे। गंगाराम को परिजन पुवायां के निजी अस्पताल लाए थे। इलाज में लाभ न होने पर गंगाराम को सीएचसी ले जाया गया था और सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई थी।