फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। नगर विधानसभा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी दे रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सपा मुखिया पर टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लोकपाल यादव, दुर्गेश कुमार, रोहिताश, लालू, सूरज, संजीत, सचिन, अजय और उदित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें