फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डिग्री कॉलेज में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, फॉर्म जमा करने पहुंचने लगे छात्र-छात्राएं

शाहजहांपुर के महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर शहर के जीएफ कॉलेज, एसएस कॉलेज और आर्य महिला डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं का जुटना शुरू हो गया है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 10 जुलाई को खत्म हो गई थी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। अब छात्र छात्राएं अपने मनपसंद महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए महाविद्यालय जाकर मेरिट सूची में अपना नाम देखकर फीस आदि जमा शुरू हो गया है। सोमवार को महाविद्यालय खुलते ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंचना शुरू हो गए। जीएफ कॉलेज में सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए फीस जमा करने को अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं। यहां सोमवार को छात्र छात्राओं की लाइन लगी मिली। कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद अब मेरिट सूची जारी कर दी गई है। 13 जुलाई से प्रवेश शुरू हो गए हैं। जिसमें नाम देखने के बाद कॉलेज से फॉर्म लेकर भरकर जमा करना होगा। इसके बाद काउंसलिंग होगी, जिसमें विषयों को लेकर जानकारी देनी होती है। उसके बाद में फीस जमा कर प्रवेश दिया जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें