फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बाइकों की भिड़ंत से दंपती की मौत, दो बेटों समेत चार घायल

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में जैतीपुर-सिउरा मार्ग पर गांव दियुनी के सामने होली के दिन शुक्रवार सुबह दस बजे दो बाइक टकरा गईं। हादसे में दंपती की मौत हो गई। उनके दो बच्चों समेत चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद होली पर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। बदायूं जिले के थाना हजरतगंज के ग्राम दून्दी नगला के धीरेंद्र (30वर्ष) की शादी कटरा का गांव भमौरी में मूंगालाल यादव के घर हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीरेशा देवी (28 वर्ष) के साथ बाइक से ससुराल आए थे। उसके साथ दो बेटे भी थे। रास्ते में उनकी बाइक सामने से आई बाइक से टकरा गई। हादसे में धीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई है। अस्पताल में पत्नी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें