फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस से धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

Thu, 18 Dec 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में कांग्रेस के नेताओं ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को ईडी के माध्यम से परेशान करने का आरोप लगाया। प्रांतीय आह्वान पर भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की खूब धक्का-मुक्की हुई। दोपहर करीब दो बजे टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय को घेरने के लिए कूच किए। शहीदों की प्रतिमाओं के पास बैरियर लगाकर पुलिस ने रोक लिया। आगे जाने के लिए उनकी पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने पुलिस से वार्ता और भाजपा कार्यालय नहीं जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सभी कांग्रेसी कार्यालय में लौट आए। इस मौके पर फुरकान अहमद कुरैशी, अदीब अहमद अंसारी, तसनीम अली खां, फरमान खां, अर्चना कठेरिया आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें