शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह घना कोहरा दिखा। वहीं उत्तर दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता शून्य रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तराई के जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सुबह घना कोहरा छाया रहा।