फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के नौ केंद्रों पर हुई सीबीएसई 12वीं की हिंदी की परीक्षा, जानें कैसे आए सवाल

शाहजहांपुर में सीबीएसई बारहवीं की हिंदी की परीक्षा शनिवार को कराई गई। प्रश्न पत्र में सीधे के बजाय घुमाकर सवालों के पूछने और गद्यांश के पैराग्राफ लंबे होने से छात्र-छात्राओं को उत्तर तलाशना मुश्किल हो गया। जिले के नौ केंद्रों पर सुबह साढ़े दस बजे हिंदी की परीक्षा शुरू हुई। सेंटर में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। आंतरिक व बाहरी सचल दल ने सेंटर के कक्षों का भ्रमण किया। उन्हें कोई भी छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं मिला। हिंदी की परीक्षा को आसान समझने वाले परीक्षार्थी लंबे प्रश्नों में उलझे रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पैसेज के उत्तर नहीं मिल रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें