शाहजहांपुर में मौसम के बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। तापमान में अंतर होने के चलते लोग सर्दी, जुकाम, गले की समस्या की दिक्कत बढ़ गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक वायरल फीवर की शुरुआत गले की खराश, सर्दी, नाक बंद होना या बहना, सिर और शरीर में दर्द व तेज बुखार के साथ कमजोरी महसूस होती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मोहम्मद सलीम ने बताया कि वायरल के मरीज आ रहे हैं। वर्तमान समय में बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।