शहर में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। साथ ही जर्जर तारों के स्थान पर केबिल के तार लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अंसार टोला के बीच कार्य कराया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति करीब ठप सात घंटे ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य करीब छह माह से चल रहा है। यह कार्य मार्च महीने में पूरा हो जाना था, लेकिन सुस्ती के कारण अब तक कार्य चल रहा है।