कुआनो नदी की जलकुंभी के चलते कुआनों पर बने पुल को खतरा है। इस समय भारी मात्रा में जलकुंभी बहकर आ गयी है। यह अब कुआनों नदी के फाटक और पुल के पास पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस जलकुंभी को खाली नहीं कराया गया तो यह पुल के साथ ही फाटक पर दबाव बनाएगा। कई बार इसके चलते यहां पर बने पंप कैनाल का फाटक भी टूट गया है।