फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जवानों संग दौड़ लगा बढ़ाया हौसला

- फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को अनुशासन, फिटनेस और बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नियमित व्यायाम को ड्यूटी का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन, ड्रिल और शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सुथरी वर्दी पहनें, अनुशासित कार्यशैली अपनाएं तथा आमजन के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करें। उनका कहना था कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है और इससे जनता का भरोसा मजबूत होता है। निरीक्षण के बाद एसपी ने स्वयं पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया और समन्वय, एकरूपता तथा अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था और अनुशासित कार्यप्रणाली बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें