फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर भक्तों की यात्रा काशी से मगहर तक

सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पर रविवार को प्रोफेसर डाक्टर विजयनाथ मिश्र के नेतृत्व में देवेन्द्र दास ताना बाना ग्रुप के साथ कलगभग 15कबीर पंथियों का जत्था काशी से चलकर गाजीपुर,आजमगढ़, खजूरी होते हुये कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार परिसर में पहुंचकर महंत विचारदास की अध्यक्षता में समाप्त हुआ। महंत विचारदास ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से काशी से मगहर के लिये कबीर भक्तों के द्वारा यात्रा निकाली गई।कबीर भक्तों के लिये यह भी एक धाम है।प्रोफेसर डाक्टर विजयनाथ मिश्र ने कहा कि कबीर की वाणी आज भी विश्व मे प्रासंगिक है।उनकी वाणी पर आज भी विभिन्न देशों में रिसर्च किये जारहे हैं।ताना बाना ग्रुप के देवेंद्र दास ने कहा कि जिस तरह सावन के महीने में शिव भक्त देवघर जाकर जल चढ़ाते हैं।उसी तरह से कबीर भक्तों ने रविवार को काशी से चलकर कबीर साहेब की समाधि स्थल पहुंचकर उनके द्र्धन किए।इस दौरान उनके ताना बाना ग्रुप के द्वारा परिसर में एक अलग अंदाज में कबीर भजन की खूबसूरत प्रस्तुति की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें