मौसम में बदलाव के बीच जिले में मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। लोगों को गले में खराश, सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और खांसी की शिकायत हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1650 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।