पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण और कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि एक जनवरी को विरोध दिवस मनाएंगे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी अमरनाथ यादव ने कहा कि उप्र पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजनेस प्लान के तहत विद्युत वितरण निगमों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है।