आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की रात एएसपी सुशील कुमार सिंह ने थाना दुधारा क्षेत्र के सेमरियांवा बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।