शहर के एक मैरेज हाल में रविवार को साहू चौपाल के द्वारा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टापरों को सम्मानित किया गया। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति साहू चौपाल द्वारा एक जन जागरण संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राम चंद्र साहू ने कहाकि संगठन गरीब कन्याओं की शादी में मदद करेगी। संगठन पिछले दो वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने का काम करते हुए समाज के निचले पायदान पर बैठे लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने का काम कर रहा है।