फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

धनघटा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद फरार हो गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस देर रात आरोपी पर केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार की भोर में पुलिस ने आरोपी को सीयर कला के पास पकड़ने के लिए घेरा बंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर झोक दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई जहां पूछताछ की जा रही है। युवक के पास से असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें