संतकबीरनगर जिले में खाद की समस्या विकराल होती जा रही है। किसान खाद के लिए परेशान है तो वही समितियों पर ताला लगा हुआ है। समितियों पर अगर 200 बोरी खाद मिल रही है तो किसान 400 के करीब पहुंच जा रहे है। वही जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश यादव का कहना है कि खाद की रैक आने वाली है। उसके बाद किल्लत दूर हो जाएगी।