फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल वापस लिया जाए: केएन शुक्ला

विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल वापस लिए जाने की मांग की। विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर केएन शुक्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के सभी प्राविधानों का तर्कसंगत ढंग से प्रबल विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिल सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर को तबाह करने वाला है और किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बिल का जोरदार विरोध किया और मांग की इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने बिल के विभिन्न बिन्दुओं को आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए घातक बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें