संत कबीर नगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर खुद जनसमस्याओं को सुनने लोगों के पास पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी कार्यालय पर आए शिकायतकर्ताओं के पास गए और उनकी बात सुनी। उनके समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही होने पर नाराजगी जताई। लंबित कुछ मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को सीधे निर्देश दिया और जरूरी प्रक्रिया अपनाते हुए तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जन-शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो, उसका खास ध्यान रखें।