बेलहर क्षेत्र के तिसिहावा शिव मंदिर के परिसर में खंभे में लगे कुंडी से एक 21 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। युवक भेड़ौरा पिकौरा का रहने वाला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इधर महिलाओं ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। बुधवार की सुबह मोहित कुमार निषाद पुत्र लालचंद निषाद निवासी भेडौरा पिकौरा का शव तिसिहावा शिवमंदिर के परिसर मे मंदिर के खम्भे मे लटकता हुआ मिला शव था।