कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों निरीक्षण किया। इस दौरान मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, मैलानी प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद आदि जगहों पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य देखा। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम शैलेश दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।