मेंहदावल ब्लाक परिसर में पेड़ गिरने से एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया। उस भवन में कोई रहता नहीं है। बताया जाता है कि इस पेड़ के गिरने से बिजली का तार भी टूट गया, लेकिन बिजली न रहने से कोई जनहानि नहीं हुई । यह पेड़ पिछले चार दिनों से यूं ही पड़ा हुआ है। कोई भी जिम्मेदार इसको हटवाने की बात नहीं कर रहा है। वही ब्लाक परिसर में छुट्टा पशु भी धूमते हैं, जिसके चलते लोगों के अंदर भय बना रहता है कि कब कोई पशु किसी को आकर मार न दे।