रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमे कोई खांसी तो कोई बुखार तो कोई हड्डी दर्द से पीड़ित होकर पहुंचा। यहीं नही पैर दर्द, गैस, शुगर आदि के मरीज भी आए। सबसे ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने को कहा गया। इसके साथ ही 22 उप स्वासथ्य केंद्रों पर कुल 1526 मरीज देखे गए। जिसमे से 75 मरीज बुखार से पीड़ित मिले तो 102 बीपी और शुगर के 142 मरीज पाए गए। पांच मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।