संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस ने जिले में अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अफवाहों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संदेश जारी कर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। भीड़ भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनात की गई। इसके साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर निगरानी कर रही है।