रामपुर में शुक्रवार को सिक्खों के 10वें गुरु साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान महिलाएं भी कीर्तन करती रही, उधर बच्चों ने भी करतब दिखाएं। कीर्तन भ्रमण के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। कीर्तन भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस भी खासा अलर्ट दिखाई दी। चौराहा तिराहा पर बैरिकेडिंग कर यातायात को रोका गया था। नगर कीर्तन का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पों के साथ जोरदार स्वागत किया। कीर्तन में गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन नाम की धूम रही। महिलाओं ने कीर्तन किया, इस बिच फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।