बहजोई में लगने वाले पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर दो पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने चंदौसी के अकबरपुर चितौरी के रहने वाले अमीचंद की तहरीर पर राजेश, जितेंद्र, मोहित, राजवीर, सोना निवासी गांव असावर थाना रजबपुर जिला अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।