देवबंद बास्तम गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे उड़कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि बाद में वन विभाग द्वारा खेत में पिंजरा लगा दिया गया, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।