फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर के अंबेहटा में फंदपुरी-नकुड़ मार्ग पर मंगलवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने फायरिंग कर जलालपुरा गांव की ओर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान मल्हामाजरा निवासी मोहम्मद अली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नकुड़ थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है और जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें