अंबेहटा के सीएस दयानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर साथियों ने सीनियर साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्रबंधक नरेश शर्मा व वीरेंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।