दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'ये रोड मुस्लिमों के लिए नहीं है' लिखने वाली दो महिलाओं और एक युवक को कोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने पर तीनों का हिंदू रक्षा दल द्वारा स्वागत किया गया। एक पखवाड़े पूर्व ग्रीन एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की दीवार यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है लिख दिया गया था। पुलिस ने सुलेखा निवासी चंद्र नगर कोतवाली देहरादून, शारदा निवासी भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून तथा जितेंद्र राघव निवासी मानव केंद्र सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। तीनों कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से छोड़ दिया गया।