फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली 2026: बुलंदशहर और खुर्जा के 815 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 11:50 AM IST

सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बुलंदशहर की सदर और खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना के अनुसार, दोनों तहसीलों के 1182 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 1065 ने दौड़ में भाग लिया और 815 सफल रहे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। भर्ती रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेजर जनरल मनीष कुमार ने लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 जिलों के कुल 25,920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। भर्ती प्रक्रिया के अंत में सहारनपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें