सहारनपुर जनपद के नागल में रुड़की-पंचकूला हाईवे पर हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में वांछित चल रहे 25000 के इनामी शादाब और उसके साथी आमिर को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया। सहारनपुर के नांगल थाना इलाके के लाखनोर बाईपास पर दो लोगों की हत्या की गई थी। वहीं हत्यारोपी अस्पताल में उपचार के दाैरान मूंछों पर तांव देता नजर आया।