सहारनपुर के नागल क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मीरपुर मोहनपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। प्रधानपति रामकुमार वालिया ने कहा कि स्वयंसेवकों को शिविर से संकल्प लेकर जाना चाहिए कि वह अपने रोजमर्रा के जीवन में भी लोगों की इसी तरह सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रवण कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा का भाव उत्पन्न करना है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी कल्पनाथ चौरसिया, नवीन कुमार, रवि कुमार, जयश्री, काका, सतीश शर्मा, फुरकान आदि रहे।