फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में खाद गोदाम पर कृषि विभाग की छापेमारी, संदिग्ध खाद के सैंपल लिए गए

सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने खाद गोदामों पर छापेमारी कर संदिग्ध सामग्री के सैंपल एकत्र किए हैं। शासन के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने अपनी टीम के साथ हीरा बैंड के सामने स्थित एक खाद गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान एक कंपनी की खाद संदिग्ध पाई गई, जिसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई है। उन्होने किसानों को सचेत करते हुए अपील की है कि वह अपने खेतों के लिए जो भी खाद या दवाइयां खरीदें, उनका बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि बिल होने से किसी समस्या की स्थिति में उचित कार्रवाई करना आसान हो जाता है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें