मंडलीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। सब जूनियर 600 मी. दौड़ में अमरोहा की प्रीती सिंह संधू प्रथम, द्वितीय जाह्नवी यादव, तृतीय अंजली देवी बिजनौर रहीं। जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूली खिलाडि़यों ने जीत हासिल की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी सैनी का स्वागत लक्ष्मी यादव संयोजिका बालिका वर्ग ने बुके देकर किया। प्रतियोगिता में रामपुर जिला सहित बिजनौर, मुरादाबाद, संभल व अमरोहा की बालक तथा बालिका वर्ग की टीमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।