फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से ही तेज होती है अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रफ्तार उसके मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें, पुल और एक्सप्रेसवे केवल वाहनों की गति नहीं बढ़ाते, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई गति देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरलेन सड़कें केवल आपकी टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर की स्पीड नहीं बढ़ातीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी बढ़ाती हैं। अगर इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर होगा तो अर्थव्यवस्था भी कमजोर होगी और उसका सबसे अधिक नुकसान आम नागरिक को उठाना पड़ेगा। वहीं मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर समृद्धि और विकास का आधार बनता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में इसी सोच के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में फोरलेन सड़क संपर्क बेहतर हुआ है और आने वाले समय में गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी रामपुर से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें