फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से की मुलाकात

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आंदोलनरत छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे जिलाधिकारी के सामने रखे। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले यूनिवर्सिटी के भवनों को नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन न्यायालय के आदेशों और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। डीएम के इस आश्वासन के बाद आंदोलनरत छात्रों में राहत का माहौल है। छात्र नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपनी पढ़ाई और यूनिवर्सिटी के भविष्य को सुरक्षित रखना है। प्रशासन की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें