अजीमनगर थाना क्षेत्र के नागलिया आकिल गांव में युक्त परिवार के 21 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घर में बनी पूड़ी खाने के कुछ देर बाद बच्चों, महिलाओं और युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। यामीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।